फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider hit the old man

बाइक सवार ने वृद्ध को मारा धक्का, दोनों घायल

Sun, 05 Jul 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Bike rider hit the old man
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह बाइक सवार ने वृद्ध को धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार किशोर और वृद्ध दोनों घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को पीएचसी ड्रमंडगंज पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र अस्पताल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महेशपुर निवासी मोती (60) अपने घर के पास स्थित नेशनल हाईवे के किनारे बैठकर लघु शंका कर रहे थे। उसी दौरान कपासी कला थाना कोरांव प्रयागराज निवासी सेवालाल बिंद का 16 वर्षीय पुत्र सुनील बिंद बाइक से मिर्जापुर की ओर जाते समय सड़क किनारे बैठे वृद्ध मोती को धक्का मार कर बाइक लेकर गिर गया। जानकारी होने पर आसपास के लोगों के साथ मोती के परिजनों के अलावा ड्रमंडगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को अन्यत्र ले जाने की सलाह दे दी। उसके बाद सूचना पाकर पहुंचे घायल सुनील के परिजन उसे लेकर प्रयागराज चले गए। घायल मोती को उनके परिजन इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर चले गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि सुनील बिंद की हालत गंभीर है। वह हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed