फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike found in canal, youth missing

नहर में मिली बाइक, युवक लापता

Sun, 06 Feb 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike found in canal, youth missing
भाई के ससुराल गए युवक की बाइक बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्र में शनिवार की सुबह पुल के नीचे बेलन नहर में लावारिस हालत में बरामद हुई है। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। बरौंधा पुलिस नहर को बंद कराकर कई स्थानों पर जाल लगाकर युवक की तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन

बरौंधा चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव को फोन पर सूचना मिली कि बेलन नहर में एक बाइक लावारिस हालत में पड़ी हुई है। उसके बाद पुलिस ने बाइक को नहर से बाहर निकलवा कर रजिस्ट्रेशन से जांच पड़ताल की तो बाइक रंजना पुत्री मंगला ग्राम बरबसा गहरवार थाना हलिया के नाम से मिली। पुलिस ने बाइक मालिक को सूचना दी। सूचना पर पता चला कि रंजना के नाम पर जो बाइक है, वो उसके पिता ने उसके पति कमला शंकर निवासी मधोर थाना हलिया को दी थी। कमला शंकर शुक्रवार को सात बजे के करीब बरबसा गहरवार से अपने भाई के ससुराल कूदर गौहानी थाना मांडा प्रयागराज गए थे। जिसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। नहर में डूूबने की आशंका के मद्देनजर पुलिस नहर में जाल डालकर छानबीन में जुटी है। युवक के लापता होने से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed