फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   bijalee kee chapet mein aane se kisaan kee maut.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत.

Mon, 10 May 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
bijalee kee chapet mein aane se kisaan kee maut.
कछवां। थाना क्षेत्र के कनक सराय गांव में रविवार की सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहरा मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कनक सराय गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग श्रीपति मौर्या शनिवार की रात को अपने सब्जी के खेत की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। रविवार की सुबह तेज आंधी आने लगी। आंधी के बाद गरज चमक कर बरसात होने लगी। बरसात होने पर श्रीपति खेत में लगे मड़हे की तरफ जाने लगे। इस दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसके चपेट में आने से श्रीपति गंभीर रूप से झुलस गए। बगल के खेत की रखवाली कर रहे लोग वहां पहुंचकर परिजनों को सूचना दिया। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना न देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed