{"_id":"658571b282f98c27ef00e003","slug":"big-success-for-mirzapur-police-152-kg-illegal-ganja-worth-rs-35-lakh-recovered-four-smugglers-caught-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मिर्जापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, 35 लाख का 152 किलो अवैध गांजा बरामद; चार तस्कर पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मिर्जापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, 35 लाख का 152 किलो अवैध गांजा बरामद; चार तस्कर पकड़े गए
Fri, 22 Dec 2023 04:54 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 22 Dec 2023 04:54 PM IST
सार
चुनार पुलिस व एएनटीएफ गोरखपुर की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर चुनार थाना क्षेत्र के दरगाह तिराहा आटो स्टैंड से दो आरोपियों को छह ट्राली बैग के साथ पकड़ा। ट्राली बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 87 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांजा की तस्करी करने वाले तरह-तरह के तरकीब का इस्तेमाल कर रहे है, पर पुलिस ने उनके तरकीब को फेल करने में लगी है। बृहस्पतिवार को चुनार पुलिस ने ट्राली बैग से से गांजा लेकर ट्रेन पकड़ने जा रहे दो तस्करों को दरगाह आटो स्टैंड और जिगना पुलिस ने कार के अंदर सीट के नीचे केबिन बनाकर गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने शुक्रवार को पुुलिस लाइन सभागार में किया।
विज्ञापन
चुनार पुलिस व एएनटीएफ गोरखपुर की संयुक्त टीम ने गुरुवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर चुनार थाना क्षेत्र के दरगाह तिराहा आटो स्टैंड से दो आरोपियों को छह ट्राली बैग के साथ पकड़ा। ट्राली बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 87 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी खुर्शीद अंसारी निवासी वृतबडहरवा थाना भिटहा जिला पश्चिम चंपारण बिहार और संजीव पटेल निवासी रुपहीटाड थाना भिटहा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग उड़ीसा से गांजा को ट्राली बैग में छिपाकर ट्रेन से चुनार आये थे। चुनार से ट्राली बैग लेकर गोरखपुर जाने वाले थे। इसके लिये एक प्राइवेट वाहन की तलाश कर रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। जिगना पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को कर्णावती नदी पुलिया ग्राम चितौली के पास चेकिंग के समय एक हुंडई वरना कार को रोका। कार सवाराें को गाड़ी से उताकर तलाशी ली गई। कार में कुछ नहीं मिला, पर पुलिस ने जब कार की सीट को उठाया तो उसके नीचे कार में लोहे की बनी केबिन में गांजा रखा पाया। पुलिस ने केबिन से 65 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है। पुलिस ने कार सवार राज तिवारी निवासी देवा बैरनपुर थाना जमनिया जनपद गाजीपुर व कृपानाथ केशरी निवासी जमालपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को एनडीपीएस एक्ट में चालान कर गाड़ी को सीज कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बतया कि हम लोग छत्तीसगढ़ से गांजा को कार में छिपाकर मिर्जापुर व आसपास के जनपदों में लाकर मांग के अनुसार सप्लाई करते है। तथा गांजा बिक्री के पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेते है। कार, 5130 और 570 नकदी बरामद किया।
विज्ञापन