फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Big statement of senior Congress leader Digvijay Singh in Mirzapur

मिर्जापुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, बोले-जाना चाहता हूं पाकिस्तान  

Fri, 04 Dec 2020 09:58 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 04 Dec 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Big statement of senior Congress leader Digvijay Singh in Mirzapur
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह। - फोटो : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी इच्छा पाकिस्तान जाने की है। यह पूछे जाने पर क्या वह पाकिस्तान गए हैं, उन्होंने कहा कि वह गए तो नहीं हैं लेकिन जाना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह गुरुवार को मिर्जापुर जिले में थे। देर शाम उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन किए।

विज्ञापन


उसके बाद नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपचंद्र जैन के निवास पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी इच्छा पाकिस्तान जाने की है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी बदला नहीं जा सकता। इसके लिए पाकिस्तान से बातचीत की जानी चाहिए। किसान बिल के बारे में कहा कि केंद्र सरकार ने यह कानून निजी कंपनियों के इशारे पर बनाया है। इससे गरीब किसान को कोई लाभ नहीं है बल्कि उसे नुकसान ही है।
विज्ञापन


यदि किसान को उसकी उपज का मूल्य कंपनी नहीं देती है तो वह न्यायालय नहीं जा सकता बल्कि एसडीएम उसका मामला सुलझाएगा। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है और उनकी लड़ाई में बराबर की भागीदार है। किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा। डब्ल्यूटीओ सदैव ही भारत पर दबाव बनाती रही है, लेकिन कांग्रेस की सरकारों उसका दबाव बर्दाश्त नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मामले में पीएम मोदी ने शांता कुमार की कमेटी बनाई। आज अमित शाह ने भी कुछ कहा है। यदि पहले ही कहे होते तो इसकी नौबत ही क्यों आती। कहा कि इस मसले को इसीलिए सिलेक्ट कमेटी को भेजे जाने की मांग की जा रही थी ताकि वहां चर्चा हो सके। पीएम ने तो बिना चर्चा के ही इस बिल को पास करा दिया।



 

ईवीएम के बारे में कहा कि कांग्रेस सदैव से ही ईवीएम के लिए आवाज उठाती रही है। उनको ईवीएम पर कतई भरोसा नहीं है। यदि कोई सॉफ्टवेयर है तो उसका प्रोग्राम सार्वजनिक किया जाना चाहिए। जो वीवीपैट आता है तो उससे बेहतर है कि बैलट पेपर दिया जाय यही तो हम चाहते हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज खां पर भी लागू हो लव जिहाद कानून
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने लव जिहाद के मसले पर कहा कि यदि लव जिहाद बिल बनने से बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके तो इस कानून की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद का कानून मुख्तार अब्बास नकवी व शहनवाज खां पर भी यह लागू होना चाहिए। यह कहने पर कि यह तो उत्पीड़न पर ही लागू होता है। उन्होंने कहा कि क्या पता उत्पीड़न हुआ हो। कुछ व्यापारियों ने भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed