फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Big action should be taken against those who do overloading

ओवरलोडिंग करने वालों पर की जाए बड़ी कार्रवाई

Sat, 25 Jun 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Big action should be taken against those who do overloading
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने जिला खनिज फाउंडेश न्यास के गठन एवं उसके उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। बताया कि न्यास को प्राप्त होने वाली धनराशि का उद्देश्य खनिज संक्रियाओं या अन्य क्रियाकलापों एवं खनिज परिवहन से प्रभावित व्यक्तियों एवं क्षेत्रों के हित के लिए उपयोग करना है।
विज्ञापन

बताया कि न्यास में उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष 60 प्रतिशत धनराशि उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में व 40 प्रतिशत धनराशि अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में व्यय किये जाने का प्राविधान हैं। जिला खनिज अधिकारी को निर्देशित किया कि बुकलेट में उल्लिखित प्रस्तावों को प्रशासनिक कार्य को छोड़कर अन्य कार्यों की सूची सांसद गण एवं विधायक गण को उपलब्ध कराएं। उनके द्वारा भी कार्यों का प्रस्ताव प्राप्त कर अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि ओवरलोडिंग से खनन क्षेत्र की सड़कों का काफी नुकसान होता है, अतएव ओवरलोडिंग के विरुद्ध अनवरत अभियान चलाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि खनन क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य कैम्प का भी आयोजन किया जाय। खनन क्षेत्रों में पौधरोपण के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी, जिला खनन अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंघल सहित समिति के सदस्य व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed