{"_id":"5e46ed7e8ebc3ee5ca395629","slug":"bicycle-rider-dies-due-to-vehicle-accident-mirzapur-news-vns5107958109","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के धक्के से साइकिल सवार विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन के धक्के से साइकिल सवार विवाहिता की मौत
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर मुजेहरा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के मुजेहरा गांव निवासी 20 वर्षीय पुनम सिंह पुत्री नंद कुमार सिंह की शादी दो वर्ष पूर्व जौनपुर के दयालापुर गांव में हुआ था। इन दिनों वह अपने मायके में रह रही थी। वह साइकिल से खेत पर काम कर रहे पिता के पास जा रही थी।
वह सड़क पार कर रही थी तभी औराई की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना देकर घायलावस्था में पड़ी विवाहिता को उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।