फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bharat solder people descended for Dekrane

भरत मिलाप देख्ाने के लिए उमड़े लोग

Mon, 16 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 16 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bharat solder people descended for Dekrane
श्री विंध्य प्राचीन बाल भरत मिलाप युवा कमेटी की ओर से शनिवार की रात विंध्याचल में भरत मिलाप की भव्य झांकियां देखने दर्शकों का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


गाजे-बाजे के साथ निकाली गई करीब दो दर्जन से अधिक झांकियां देेखने आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में नर-नारी और बच्चे पहुंचे थे। बंगाली चौराहे पर प्रभु श्रीराम-भरत का भावपूर्ण मिलन देख लोग विभोर हो उठे।

प्रभु श्री राम के जयकारे सहित भगवान पर अनवरत पुष्प वर्षा की जा रही थी।

कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई नयनाभिराम झांकियों का नजारा देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

भरत मिलाप की प्रमुख झांकियां में लवकुश, जोगिनी, नवदुर्गा, शंकर जी का तांडव नृत्य, श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण, मां काली, बाबा भैरो नाथ, मां विंध्यवासिनी देवी, यीशु मसीह, शुंभ-निशुंभ वध, मां सरस्वती, शिवपुर बाजार की प्रसिद्घ डांडिया की झांकी दर्शकों के बीच आकर्षण का केेंद्र बनी रही।
विज्ञापन


भव्य झांकियों के साथ-साथ जहां कमेटी के लोग बैनर-झंडा लिए आगे-आगे चल रहे थे, वहीं एक हाथी सहित बैंडबाजा, ढोल-ताशा, शहनाई तथा नागा मंडली अपना कला-कौशल का प्रदर्शन करते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके पूर्व विंध्याचल के बंगाली चौराहे पर प्रभु श्रीराम सहित चारों भाईयों के मिलन का भावपूर्ण नजारा देखने भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।

प्रभु श्रीराम के जयघोष से इलाका गुंजायमान हो रहा था। तत्पश्चात् भरत मिलाप की मनोहरी झांकियां स्टेट बैंक चौराहे से परंपरागत तरीके से निकाली गई, पुरानी वीआईपी रोड, चामुंडा गली, विंध्याचल मंदिर, कोतवाली रोड, बरतर तिराहे से होते हुए बंगाली चौराहा पहुंची, जहां पर श्रीराम का विधिवत पूजन-अर्चन व भव्य आरती किया गया।


निकाली गई दो दर्जन झांकियों में सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार भगवान शंकर का तांडव, द्वितीय महाकाली एवं तृतीय पुरस्कार शुंभ-निशुंभ वध को प्रदान किया गया।

इस दौरान संस्था के संस्थापक अभिनव मिश्र, अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, मंत्री शिव प्रकाश शुक्ल, मनीष रावत, सोनू शुक्ल, अमन मिश्र, अरूणोदय मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed