{"_id":"5ebeccb18ebc3e90a55e4e85","slug":"bhadohi-s-corona-infected-leave-after-reports-come-negative-mirzapur-news-vns525094747","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट निगेटिव आने पर भदोही के कोरोना संक्रमित की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट निगेटिव आने पर भदोही के कोरोना संक्रमित की छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। आईसोलेशन वार्ड में भर्ती भदोही के कोरोना संक्रमित युवक की पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार की दोपहर उसे सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दे दी गई। अब आईसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित पांच मरीज भर्ती है। इससे पूर्व तीन जमाती और भदोही से आए एक बिहारी मजदूर को स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दी गई थी। शुक्रवार को न तो कोई रिपोर्ट आई न ही सैंपल लिया गया।
मिर्जापुर में चार अप्रैल को पहला एक साथ दो कोरोना संक्रमित मरीज आए थे। उसके बाद भदोही से एक बिहारी मजदूर और तीसरा जमाती भी संक्रमित हुआ था। ये सभी स्वास्थ्य होकर घर जा चुके है। एक मई को भदोही में मुंबई से लौ5टे एक युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया था। सात मई को मिर्जापुर के कछवां के पीर खां वार्ड में मुंबई से लौटी महिला, उसका पुत्र और देवर कोरोना संक्रमित पाए गए।
अगले ही दिन सोनभद्र का एक कोरोना संक्रमित मरीज विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती पाया गया। जिले में कोरोना के छह मरीज भर्ती थे। भदोही के संक्रमित की 10 मई को रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद 11 मई को उसका दूसरा सैंपल भेजा गया। दूसरा सैंपल आने के पहले नए गाइडलाइन के मुताबिक एक ही सैंपल निगेटिव आने पर उसे छूट्टी दे दी गई। शुक्रवार को उसे सर्टिफिकेट देकर एंबुलेंस से भदोही भेज दिया गया। इस दौरान एडिशनल सीएमओ बीके तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. संतोष कुमार सिंह, डा. राजेश, डा. अभिषेक ने प्रमाण पत्र देकर ताली बजाकर विदाई किया।
विज्ञापन
संदिग्ध को भेजा क्वारंटीन
हलिया। कोरोना वायरस के संदिग्ध को चिकित्सा प्रभारी ने क्वारंटीन सेंटर रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गड़बड़ा गोकुल गांव निवासी मुंबई में रहता था। शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र से बस के द्वारा हनुमाना यूपी एमपी के बॉर्डर पर उतरने के बाद ट्रक से ड्रमंडगंज पहुंचा। वहां से अपने घर गड़बड़ा गोकुल आने के बाद साइकिल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में जांच कराने पहुंचा। जिसकी जांच करने के बाद प्रभारी चि्िकत्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल ने कोरोना के लक्षण मिलने पर जिले के क्वारंटीन सेंटर भेजा।
बाहर से आए 987 का किया परीक्षण, मिले दो संदिग्ध
पड़री। क्षेत्र के कपसौर स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में बनाये गए कोरोना संक्रमित जांच स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को शाम पांच बजे तक 987 लोगों की थर्मल स्कैनर के माध्यम से जांच किया गया। जांच में पड़री थाना के छितमपट्टी व मिर्जापुर शहर के दो लोगों के संदिग्ध मिलने पर जिले के क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी वीके पंकज ने बताया कि शाम तक पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली आदि जगहों से आये 987 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें दो व्यक्तियों को संदिग्ध पाया गया। जिन्हें एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजा गया। अन्य लोगों को 21 दिन तक अपने घर पर ही लोगों से दूरी बनाकर रहने को कहा गया।
अब एक रिपोर्ट निगेटिव आने पर दी जाएगी छुट्टी
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमित मरीज की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दी जाती थी, पर अब नए गाइडलाइन के मुताबिक एक ही रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी जाएगी। नए गाइडलाइन के मुताबिक शुक्रवार को भदोही के मरीज को छुट्टी दे दी गई। कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि पहले लगातार दो रिपोर्ट आने पर छुट्टी दी जाती थी।उसके बाद पाजिटिव आने वाले दिन से 28 दिन तक होम क्वारंटीन रहना था। अब संक्रमित मरीज का 12वें दिन सैंपल लिया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको छुट्टी दे दी जाएगी। वे 28 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे। बताया कि विंध्याचल परसिया कला आश्रम पद्धति विद्यालय को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।