{"_id":"66a252fd2d0d84be3e0d3ce0","slug":"bhadohi-mp-dr-vinod-kumar-bind-accused-vindhyavasini-medical-college-administration-of-corruption-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भदोही के सांसद ने विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भदोही के सांसद ने विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
Thu, 25 Jul 2024 07:21 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:21 PM IST
सार
भदोही के सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार व प्रशासनिक काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भदोही के सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पत्र में सांसद ने मेडिकल कॉलेज में दवाओं और उपकरणों की खरीद बाजार भाव से ज्यादा मूल्य पर खरीद करने का आरोप लगाया है। पत्र में सांसद ने प्रधानाचार्य डॉ. विश्वजीत दास पर तीन साल से लगातार क्रय अधिकारी के पद पर रहते हुए कई तरह की वित्तीय अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि प्रधानाचार्य ने आउट सोर्सिंग पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजकुमार के चार फर्मों को जैम पोर्टल को मैन्युपुलेट करते हुए बाजार भाव से ज्यादा कीमत पर खरीदारी कर वित्तीय लाभ पहुंचाया। इन चार फर्मों के नाम जनता मेडिसिन सेंटर, जनता मेडिसिन एजेंसी, राज एंटरप्राइजेज, श्री सांई सेल्स एंड सर्विसेज हैं।
विज्ञापन
पत्र में सांसद ने प्रधानाचार्य पर यह आरोप भी लगाया है कि मुख्य कोषाधिकारी के भतीजे के तीन फर्मों को लगातार दो साल से नियमों को ताक पर रखकर ऑर्डर किया जा रहा है। वही, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत दास ने कहा कि पत्र की जानकारी हुई है। जवाब मांगने पर शासन को स्पष्टीकरण दिया जाएगा।