फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Benefits of schemes will not be available without registration

रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

Fri, 24 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes will not be available without registration
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित उपायुक्त उद्योग कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को संयुक्त निदेशक, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की अध्यक्षता में विशिष्ट उद्यम पंजीकरण का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय एलबी यादव ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजना में पीएमईजीपी जेम, पब्लिक प्रेक्योरमेंट पॉलिसी आदि के बारे में उद्यमियों को जानकारी दी। उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी ने उद्यमियों को पंजीकरण सहित अन्य जानकारी देते हुए उद्यम सारथी एप के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि बिना उद्यम पंजीकरण के अब किसी प्रकार का कोई सरकारी सहायता आदि का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा। उन्होंने उद्यम सारथी एप के बारे जानकारी देते हुए बताया कि इसके लोगों को अपने मोबाइल में सारथी एप को डाउन लोड करना होगा। सारथी एप के जरिए नए उद्योगों की स्थापना, उद्योगों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी, बाजार, विपणन व्यवस्था सहित विभिन्न उत्पादों, उद्योग व सर्विस उत्पादों से संबंधित उचित मार्ग दर्शन प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान सहायक निदेशक वैभव खरे, रमेश कंसलटेंट, रोहित, वीरेंद्र सिंह के अलावा औद्योगिक आस्थान अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed