{"_id":"5f8d07e13ffc03226cfcced94ee2ed04","slug":"began-and-start-merging-drug-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्ज शुरू होते ही शुरू कर दें दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्ज शुरू होते ही शुरू कर दें दवा
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व टीबी दिवस पर मंगलवार को जिला क्षय रोग केंद्र पर प्रोजेक्ट अक्षय एवं जिला टीबी एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बताया कि टीबी की प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में मुफ्त जांच एवं इलाज की पूरी व्यवस्था है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एलएस मिश्रा ने बताया कि टीबी के मरीज नियमित दवा का सेवन नहीं करते हैं। इससे प्रत्येक वर्ष टीबी रोगियों की संख्या में दो प्रतिशत की मौत हो जाती है। रोगियों के जांच के लिए सभी व्यवस्था उपलब्ध है। जांच के लैब को बीएचयू के लैब से जोड़ा गया है।
शासन के निर्देश पर जनपद में कार्यरत सभी आरएनटीसीपी कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा लिया कि टीबी रोग को जड़ से समाप्त करना है। क्षय रोग अधिकारी ने विभिन्न संस्थाओं के रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र दिया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट अक्षय परियोजना के डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर राम पाल ने प्रोजेक्ट में कार्यरत केयर प्रोवाइडर, कम्यिुनिटी वालेंटियर, टीबी फोरम एवं टीबी मरीज को प्रशस्ति प्रदान किया।
विज्ञापन
इस दौरान अखिलेश कुमार पांडेय ने एमडीआर रोगियों के बलगम जांच की विधि के बारे में बताया। इस अवसर पर दुर्गेश रावत, निकहत उल्लाह, अश्विनी दुबे, अवनीश दुबे, प्रेम सिंह, अवध बिहारी कुशवाहा, सतीश यादव, सुनील बिंद, रमाशंकर पटेल, सलीम, बचनू आदि मौजूद रहे।