फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Before the prayers had stolen diesel

डीजल चोरी से पहले पूजा-पाठ भी किया

Thu, 24 Dec 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 24 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Before the prayers had stolen diesel
 तेल चोर गिरोह के सदस्य भी चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले धार्मिक  रस्म अदा करते हैं। इस बात का खुलासा बुधवार की सुबह विंध्याचल के कालीखोह  के जंगल में इंडियन आयल की पाइप को लिकेज कर तेल चोरी करने के आए गिरोह  द्वारा छोड़े गए सामानों को देेख कर हुआ।
विज्ञापन


 पूजा पाठ का सामान देख कर सभी हैरान रह गए। कहा कि चोर भी धर्म को इतनी श्रद्घा से मानते यह पहली बार पता लगा  है।

बता दें कि मंगलवार की रात चोर गिरोह के सदस्य इंडियन आयल की पाइप  को लिकेज कर लाखों रुपये का डीजल चुराने आए थे, लेकिन घटना स्थल पर मिले  माला फूल व नारियल देखकर यही लगता है कि चोरों ने चोरी की वारदात को  अंजाम देने से पहले बाकायदा घटना स्थल पर पूजा पाठ किया ।
विज्ञापन


वहां माला फूल,  दो नारियल और मिठाई भी चढ़ाई। आशंका व्यक्त की गई ने चोरों ने पाइप में छेद  करने से पहले योजना को सफल बनाने के लिए भगवान से मन्नत मांगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद  पाइप में लिकेज किया, लेकिन उन्हें कहां पता था कि वह जिस स्थान पर चोरी  करने गए है वह मां विंध्यवासिनी की नगरी है जहां किसी भी हाल में गलत नहीं  हो सकता है।

 बता चलें कि मौके से प्लास्टिक की पाइप, रिंच, नट बो ल्ट,  टिट्यू, फेबीकोल,  हथौड़ी, पाना, रेती, बालू कागज, पेचकस, समेत अन्य  सामान  पाइन में लिकेज करने के लिए लेकर         आए थे।



मौके पर मिले माला फूल को देखकर  लोगों ने कहा कि चोर भी धार्मिक प्रवृति के हैं। जो गलत कार्य करने से पहले  वारदात की सफलता के लिए भगवान की पूजा कर मन्नत मांगते हैं। जिसका प्रसाद  वह खुद ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed