फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Been paying homage to Indira Gandhi

इंदिरा गांधी को अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन

Sat, 31 Oct 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 31 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Been paying homage to Indira Gandhi
 लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई  पटेल के 140 वीं जयंती को राष्ट्रीय अखंडता दिवस, आचार्य नरेंद्रदेव की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में शनिवार को जिलेभर में मनाया गया। लोगों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को जयंती पर याद किया तो इंदिरा गांधी को पुण्य तिथि पर श्रद्घा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कांग्रेसजनों ने नारघाट स्थित शहीद उद्यान से मौन जुलूस निकाला, जो पक्की सराय स्थित इंदिरा पार्क में सभा में बदल गई। प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्घा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने जाति-पाति से ऊपर उठकर सदैव लोगों की मदद किया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के विकास और मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने कहा कि भारत की एकता व अखंडता में पटेल ने अतुलनीय योगदान दिया। अर्चना चौबे ने कहा कि इंदिरा गांधी ने विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है। गिरीश त्रिपाठी, माता प्रसाद दूबे, सरताज इमाम, अमिताभ पांडेय, अब्दुल वाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई  पटेल का जन्म दिवस मनाया गया। साथ ही इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्घा सुमन अर्पित की गई। विद्यालयों के बच्चों और एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रात: आठ बजे से प्रभात फेरी घंटाघर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: घंटाघर में सभा के रूप में बदल गई। मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजेश सिंह, संध्या सिंह, पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहे। केबी कालेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। डा. अमिताभ तिवारी ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। भरुहना स्थित जीडी बिनानी कालेज में गोष्ठी का आयोजन कर प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने सरदार पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बसंत इंटर कालेज में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रबंधक अजय उपाध्याय ने चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कमला आर्य कन्या पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश मलिक ने चित्र पर माल्यार्पण किया। उषा रानी, नीलम कुमारी, गोविंद लाल, डा. सुनीता राय आदि मौजूद रहे। नगर के एएस जुबिली इंटर कालेज में सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। बच्चों द्वारा नगर में रैली निकाली गई। आर्यकन्या इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डा. बीनारानी सिंह ने पुष्प अर्पित किया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्या संतोष कुमारी कपूर की पुण्यतिथि भी मनाया।  सिटी विकास खंड के जिगनौड़ी गांव में सपा नेता सुभाष पटेल के आवास पर शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं  जयंती मनाई गई। इस दौरान सुभाष पटेल ने लौह पुरूष के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। हांसीपुर स्थित श्रीशिवाजी नेशनल इंटर कालेज में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई  पटेल के जयंती को राष्ट्रीय अखंडता दिवस और इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि  को राष्ट्रीय  संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। सदस्य आत्माराम सिंह द्वारा सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। आनंद सिंह, कंचन पाठक, रेेखा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed