फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   bear caght unconscious After hours of effort who is closed in house in mirzapur

Mirzapur: घंटों मशक्कत के बाद बेहोश कर पकड़ा गया घर में घुसा भालू, दो दिन से दहशत में थे ग्रामीण

Thu, 23 Mar 2023 09:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Mar 2023 09:11 PM IST
सार

मिर्जापुर के बघेड़ाकला गांव स्थित घर में घुसे भालू को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरे दिन गुरुवार को घंटों की मशक्कत के बाद भालू को बेहोश कर पकड़ा गया। कानपुर से आई टीम को यह सफलता मिली।

विज्ञापन
bear caght unconscious After hours of effort who is closed in house in mirzapur
इसी भालू ने ग्रामीणों पर किया था हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के बघेड़ाकला गांव स्थित घर में घुसे भालू को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरे दिन गुरुवार को घंटों की मशक्कत के बाद भालू को बेहोश कर पकड़ा गया। कानपुर से आई टीम को यह सफलता मिली। दो दिन से इस भालू के कारण ग्रामीणों में दहशत थी। बुधवार को उसने सात लोगों को घायल किया था। जंगल से भटककर भालू बुधवार की सुबह जिगना थाना क्षेत्र के नेगुराबान सिंह गांव में पहुंचा था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन रक्षक अवधेश कुमार यादव, पिंटू लाल आदि वन विभाग की टीम पहुंची।

विज्ञापन


विज्ञापन



वन विभाग की टीम नेगुराबान सिंह गांव पहुंची तो भालू अरहर के खेत में था। तीन घंटे बाद वह निकल कर यादवपुर पहुंच गया। वहां पर सियाराम (65), तानिया (16) पुत्री नाथे, नपीता (18) पुत्री भारत को घायल करते हुए बिहसड़ा कला के मुराजपुर गांव पहुंच गया। वहां पर सुरेश पुत्र बनधारी (40) निवासी मुराजपुर, विकास पुत्र इंद्रजीत (30) विनय पुत्र शिवरक्षा (27) निवासी रूदईपुर, पार्वती मौर्या (50) निवासी बिहसड़ा कोइरान को घायल करते हुए बघेड़ा कला गांव पहुंचा। वहां पर तेजू बिंद के मकान में घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी रात मौके पर डटे रहे वनकर्मी

सूचना पर मुख्य वन संरक्षक आरसी झा, डीएफओ अरविंद राज मय दलबल के साथ पहुंचे और भालू पकड़ने की कोशिश में लग गए। रात लगभग एक बजे भालू पिंजड़ा में किसी तरह से आया भी तो उछल कूद के चलते पिंजड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। भालू फिर से भागकर घर में बने टांड़ पर जाकर बैठ गया।

सुरक्षा को देखते हुए बाहर से घर का दरवाजा बंद कर पूरी रात वनकर्मी मौके पर डटे रहे। गुरुवार सुबह डीएफओ अरविंद राज मिश्र ने कानपुर चिड़ियाघर से डा. मो. नासिर को टीम का सहारा लिया। डा.नासिर की टीम ने गुरुवार दोपहर किसी तरह दीवार तोड़कर भालू को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद अपने कब्जे किया। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा भालू को हलिया के जंगल में ले जाकर छोड़ा जाएगा।

भूख से पीड़ित परिवार ने वनकर्मियों को सुनाई खरीखोटी

bear caght unconscious After hours of effort who is closed in house in mirzapur
ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

घर में घुसा भालू न पकड़े जाने पर गुरुवार को गृहस्वामी के बच्चे भूख से परेशान रहे। जिस घर में भालू कैद था उसी घर में राशन पानी रखा था। भोजन की व्यवस्था न होने पर घर की महिलाएं आक्रोशित हो उठी। महिलाओं के साथ काफी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने वन कर्मियों खूब खरीखोटी सुनाई। मौके की नजाकत भांप मौके पर मौजूद प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र ने अपनी जेब से पीड़ित परिवार को तत्काल एक हजार रुपये भोजन आदि व्यवस्था के लिए दिया गया। तब जाकर लोगों का गुस्सा ठंडा पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed