फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   bear attacked on four villagers in mirzapur who came from the forest fear panic in the area

मिर्जापुर: जंगल से भटक कर गांव में पहुंचा भालू, चार को किया घायल, क्षेत्र में दहशत

Fri, 11 Jun 2021 10:13 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Jun 2021 10:13 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले के अहुगीकलां और वीरपुर गांव में बालू देखे जाने के बाद से हड़कंप मचा है। सूचना के तीन घंटे बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर नही पहुंच सकी। ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गांव में भालू आने की सूचना पर ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

 

विज्ञापन
bear attacked on four villagers in mirzapur who came from the forest fear panic in the area
जंगल से भटक कर गांव में पहुंचा भालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से भालू के कारण दहशत है। जंगल से भटक कर आए भालू ने खेत की ओर गए कुछ ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से भालू को जंगल की ओर भगाया। क्षेत्र के अहुगीकलां और वीरपुर गांव में भालू देखे जाने के बाद से हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


सूचना के तीन घंटे बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर नही पहुंच सकी। ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हलिया थाना क्षेत्र अहुगीकला गांव निवासी बसई गुप्ता (45) व सुमन (15) शौच के लिए घर से बाहर सीवान की ओर गए थे कि जंगल की ओर से पहुंचे भालू ने दोनों के ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बचाव के लिए पहुंचे वीरपुर गांव निवासी हरी कोल (60) व छोटू मौर्य (11) के ऊपर भी हमला कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पंहुचे ग्रामीणों ने लाठी डंडे से दौड़ाकर भालू को जंगल की ओर भगाया। आसपास के गांवों में भालू की आने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूरज मौर्य ने वन विभाग को सूचना दी। लेकिन सूचना के घंटों बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों तथा परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अभिषेक जायसवाल की देखरेख में ग्रामीणों का  उपचार चल रहा है। गांव में भालू आने की सूचना पर ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed