फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BDO sought clarification from absent employees

अनुपस्थित कर्मचारियों से बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 14 Sep 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
BDO sought clarification from absent employees
पटेहरा। ब्लाक सभागार में मंगलवार आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी ने अनुपस्थित ग्राम सचिव धीरज यादव, पुष्पराज सिंह, तकनीकी सहायक सुशील कुमार, दीपक कुमार व राम भरत से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न देने पर सभी का मानदेय रोकने के लिए बीडीओ श्वेतांक सिंह ने पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतवार हुई बैठक में खंड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास व मनरेगा कार्यो की समीक्षा की। किन्ही कारणों से अधूरे आवासों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिया। गरीबों के उत्थान व उन तक जन कल्याणकारी योजनाएं समय से पहुंचे इसके लिए बीडीओ ने सभी सचिवों से निर्धन परिवारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्य में तेजी लाने को कहा। डेंगू बीमारी को लेकर सजग बीडीओ ने स्वच्छता अभियान चलाकर कहीं अनावश्यक जल भराव न हो जल निकासी और सोख्ता गढ्ढा तैयार करने पर बल दिया। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के तहत लंबित पड़े फाइलों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed