फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Basic development of children will be done with mission inspiration

मिशन प्रेरणा से होगा बालकों का बुनियादी विकास

Mon, 08 Feb 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Basic development of children will be done with mission inspiration
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के सभागार में सोमवार को मिशन प्रेरणा एवं कायाकल्प को लेकर में प्रधानाध्यापकों का उन्मुखीकरण एवं टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में तीन विकास खंडों के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। कहा गया कि मिशन प्रेरणा से बालकों का बुनियादी विकास होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ अविनाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का आरंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा अब हाईटेक हो चुकी
है। विभाग भी नई- नई योजनाएं लाकर बच्चों की बुनियादी शिक्षा को और अच्छा व मजबूत बनाना चाहता है। इन योजनाओं से इन नई तकनीकों से प्रत्येक शिक्षक को अवगत होना चाहिए। तभी वह बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकता है। अध्यक्षता करते हुए एडी बेसिक डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने कार्यशाला के औचित्य पर प्रकाश डाला। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और कहा कि विभाग नए तरीकों से बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए मिशन प्रेरणा के तहत प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची व प्रेरणा तालिका के बारे में जानकारी दी। कहा कि सरकार ने कायाकल्प योजना के तहत मार्च 2023 तक शैक्षिक सुधार का लक्ष्य रखा है। खंड शिक्षाधिकारी सिटी महेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही टीएलएम मेला के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर लगे टीएलएम मेला में शिक्षण संबंधी माडलों व पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका मुख्य अतिथि ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीईओ कोन बृजेश सिंह, सभी डीसी व कोन, सिटी व नगरपालिका क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed