{"_id":"652996ad0f0641545a030494","slug":"barundha-to-basahi-road-will-be-illuminated-with-street-lights-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-7016-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा बरौंधा से बसहीं मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा बरौंधा से बसहीं मार्ग
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श पंचायत योजना के अंतर्गत बरौंधा से बसही तक तीन सौ खंभे और तीन सौ स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं हैं। नवरात्र में लोकार्पण करने की योजना नगर पालिका बना रही है।
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नवंबर 2022 में इस योजना का शिलान्यास किया था। अब यह परियोजना पूरी हो गई है। लगभग 1. 75 करोड़ की परियोजना से यह प्रकाश बिंदु लगाए गए हैं। इस तीन सौ स्ट्रीट लाइट वाली योजना के शिलान्यास के बाद से ही इस पर काम शुरू हो गया। काम हालांकि तीव्र गति से चला लेकिन इसी बीच नगर पालिका परिषद के चुनाव हो गए और नए नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी चुन लिए गए। अब इसी नवरात्र में इस महत्वपूर्ण परियोजना का लोकार्पण करने की तैयारी है। इस योजना से बरौंधा से बसही की लगभग छह किलोमीटर तक मार्ग रोशन हो सकेगा। जहां रात के समय अंधेरा पसरा रहता है।
हर 20 मीटर पर लगा है खंभा
मिर्जापुर। इस योजना के तहत हर 20 मीटर की दूरी पर एक 24 मीटर का पोल लगाया गया है। नगर के बरौंधा तिराहे से लेकर बसही के शेमफोर्ड स्कूल तक सड़क के दोनों तरफ लगभग तीन सौ खंभे और तीन सौ स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस कार्य के लिए नगर की विशेष रूप से इस क्षेत्र की जनता द्वारा इस रोड पर काफी अंधेरा होने के कारण स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की जा रही थी। इसके लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना अंतर्गत तीन सौ खंभों और स्ट्रीट लाइट का कार्य पूरा किया गया है। नेशनल हाईवे होने के कारण प्राधिकरण से स्वीकृति लेने के बाद बरौंधा तिराहे से बसही तक हर बीस मीटर पर खंभे लगे हैं। यह कार्य फिलहाल पूर्ण कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे राहगीरों को सुविधा मिलेगी और आवागमन सुचारू रूप से चल सकेगा।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने बताया कि इस योजना का लोकार्पण नवरात्र में करने की योजना बनायी जा रही है। इससे नागरिकों को रात में सड़कों पर अंधेरे से निजात मिलेगी।