फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Barrier installed at 14 points of the city

सुरक्षा के लिए नगर के 14 प्वांटों पर लगाया गया बैरियर

Sun, 06 Jun 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Barrier installed at 14 points of the city
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप लबे रोड गोली मारकर हत्या करने के बाद अपराधियों के आराम से निकल जाने के बाद शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा गंभीर हुआ है। नगर के शहर और कटरा कोतवाली में 14 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। जहां पर बैरियर लगाया जाएगा। साथ ही वहां पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। रात के समय बैरियर पर असलहा के साथ पुलिस को तैनात करने की भी तैयारी चल रही है। जिससे रात के समय गुजरने वाले लोगों को सुरक्षा का एहसास हो।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही नगर के सबसे पाश इलाके सिविल लाइंस रोड पर कचहरी पुलिस चौकी के पास सिंचाई विभाग के कर्मचारी की गोली मारकर हत्याकर दिया गया। इसके बाद पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगा। इसके बाद डीआईजी जे रविंद्र गौड़, एसपी अजय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया। इसके बाद एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सीओ सिटी प्रभात कुमार राय ने नगर की सुरक्षा को लेकर प्लान बनाया। सीओ सिटी ने शहर कोतवाली के सात और कटरा कोतवाली के सात प्वांट का चयन किया। जहां पर बैरियर लगाया जाएगा। बैरियर पर एक सिपाही और एक होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि 14 प्वांइटों का चयन किया गया है। यहां पर दो बैरियर सड़क पर रहेगा। एक बैरियर बांई और दूसरा बैरियर उससे आगे पीछे दांयी ओर रहेगा। यहां पर एक सिपाही और एक होमगार्ड की 12 घंटे के लिए तैनाती की जाएगी। हैंडसेट दिया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर सभी 14 स्थानों पर लगे बैरियर को वहां तैनात पुलिसकर्मी लाक कर सर्तक हो जाएंगे। इससे भाग रहे लोगों को पकड़ा जाएगा। सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने का कार्य करेंगे। बैरियर से वाहन रुक कर निकलेंगे। रात के समय नौ बजे के बाद यहां पर असलहे के साथ पुलिसकर्मी को तैनात करने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

...............................................
इन स्थानों पर लगेंगे बैरियर
मिर्जापुर। सुरक्षा के लिए शहर कोतवाली के रमईपट्टी आबकारी तिराहा, कचहरी पेट्रोल पंप तिराहा, संकटमोचन तिराहा, गिरधर चौराहा, त्रिमोहानी और दोमुहिया, कटरा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज, शुक्लहा, डंकीनगंज, संगमोहाल, सबरी, मुकेरी बाजार, इमामबाड़ा पर बैरियर लगेगा। एक देहात कोवताली के भरुहना चौराहा पर भी बैरियर लगेगा। इससे नगर में किसी प्रकार की घटना कर भाग रहे लोगों की सूचना देने पर एक साथ सारे बैरियर को लाक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed