{"_id":"5f245e428ebc3e63a73bea6f","slug":"barrack-inspected-plans-to-build-hi-tech-mirzapur-news-vns539027872","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरक का किया निरीक्षण, हाईटेक बनाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरक का किया निरीक्षण, हाईटेक बनाने की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। उत्तर मध्य रेलवे आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रविंद्र कुमार वर्मा ने शुक्रवार को विंध्याचल और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरपीएफ के जवानों को कोरोना के मद्देनजर सर्तक रहते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। बैरक का निरीक्षण कर बताया कि बैरक पुराने माडल का है। उसेे हाईटेक किया जाएगा। इसमें चारपाई, दराज और अन्य व्यवस्था रहेगी।
सुबह विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंचे प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ( आरपीएफ) उत्तर मध्य रेलवे रविन्द्र कुमार वर्मा ने रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। आरपीएफ आईजी ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं मॉनिटरिंग रूम का देखा। जिसके बाद स्टेशन सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी की भूमिका को बताया। उसके उपयोग सम्बन्धित जानकारी को समझाया । स्टेशन के पश्चिमी तरफ बने चौकी का निरीक्षण किया। मौजूद जवानों द्वारा चौकी बिल्डिंग की समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद उनकी समस्या के समाधान के निराकरण की बात कही । संबंधित क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने, वर्तमान में कोविड-19 महामारी के सम्बंध में आवश्यक सुझाव अधिकारियों को दिया। स्टेशन पर सभी जवानों को लगन से काम करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके विन्ध्याचल आरपीएफ चौकी इंचार्ज अतुल कुमार आदि रहे। इसके बाद मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंच कर आरपीएफ पोस्ट और बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय के साथ बैठक कर जवानों को निर्देश दिया।