{"_id":"b8effd796363284661016ad5ed4ccdcf","slug":"barnwal-society-discussed-the-rise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनवाल समाज के उत्थान पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनवाल समाज के उत्थान पर चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 27 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
श्री बरनवाल सेवा समिति की ओर से शनिवार को जंगी रोड स्थित पीयूष मैरेज हाल में महाराजा अहिबरन जयंती समारोह व समिति का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अहिबरन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। समाज की महिलाओं ने अहिबरन वंदना एवं जाति गीत प्रस्तुत किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में समिति के अध्यक्ष गोपी नाथ बरनवाल ने बरनवाल समाज के उत्थान पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि समाज के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए, जिससे कि उनका भविष्य उज्जवल हो सके और समाज का विकास हो।
समिति के मंत्री नर्वदेश्वर बरनवाल ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय बरनवाल ने किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रेमचंद्र बरनवाल, कृपाशंकर बरनवाल, विजय शंकर बरनवाल, राधेश बरनवाल, सुशील, आलोक, जगदीश बरनवाल आदि रहे।