फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bariyaghat Ganjayman with the sound of Bol-bomb

बोल-बम के जयकारे से बरियाघाट गुंजायमान

Sun, 23 Jul 2017 12:10 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sun, 23 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bariyaghat Ganjayman with the sound of Bol-bomb
जल भरने के ल‌िए
    
विज्ञापन

मिर्जापुर। पैरो में महावर, माथे पर तिलक व कांधे पर कांवर लिए हजारों की संख्या में कांवरिया नगर के बरियाघाट से गंगा जल लेकर शिवद्वार में जलाभिषेक करने को रवाना हुए। कांवर में गंगा जल भरने को शनिवार को बरियाघाट पर कांवरियों का रेला लगा रहा। कांवरियों के जत्थे में पुरुषों सहित महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल रहे, जो बोल-बम का जयघोष करते जा रहे थे, जिससे पूरा बरियाघाट गुंजायमान हो रहा था। गंगा घाट पहुंचे कांवरिया कांवर में गंगा जल भरने के बाद बोल-बम का जयकारा लगाते शिवद्वार को रवाना हुए।       

सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए शनिवार को बरियाघाट सहित विंध्याचल के घाटों पर कांवरियों का तांता लगा रहा। भोर से देर शाम तक पूरा बरियाघाट इलाका गेरुआ रंग में रंगा नजर आ रहा था। गाजे-बाजे के साथ गंगा तट पर पहुुंची कांवरियों की टोली गंगा में स्नान-ध्यान करने के बाद तट किनारे स्थित शिवालयों में पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात कांवर में गंगा जल भर नंगे पांव बोल-बम का जयघोष करते शिवद्वार के लिए रवाना हुए। बरियाघाट पहुंचने के बाद कांवरियों की टोली ने थोड़ी देर विश्राम किया और नाश्ता-पानी करने के बाद गंगा में स्नान किया। स्नान करने के बाद कांवर में गंगा जल भरने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन कर शिवद्वार के लिए निकले। इसके पूर्व कांवरियों ने बरियाघाट पर सजी दूकानों से अपने-अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। कांवर में गंगा जल भरने को लेकर दूरदराज से आए कांवरियों में शिव भक्ति को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। कांवरियों के दल मेंशामिल शिव भक्त कंधे पर कांवर रखकर बोल-बम का जयकारा लगाते चले जा रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। विंध्याचल के कई गंगा घाटों पर पहुंचे कांवरियों के जत्थे ने कांवर में गंगा जल भरकर बारिश में भीगते हुए शिवद्वार को रवाना हुए। हर-हर महादेव व बोल-बम के जयकारे से पूरा गंगा घाट शिवमय हो रहा था। बरियाघाट पर उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था के  चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed