मिर्जापुर। इंडियन बैंक व भारतीय स्टेट बैंक की ओर से लॉकडाउन के बीच रविवार को गांव-गांव भ्रमणकर गरीब परिवारों के बीच लंच पैकेट के साथ ही राशन, मास्क व दवा वितरित किए गए। विभिन्न गांवों में राहत सामग्री पाकर गरीब परिवार के सदस्य खुशी से चहक उठे।
अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार अजय के नेतृत्व में सिटी विकास खंड के जिउती व गुरुसंडी में गरीबों के बीच राहत सामग्री बांटी गई। इस मौके पर एजीएम इंडीयन बैंक वीके दीक्षित, संजीव श्रीवास्तव व अमरेंद्र झा ने सोशल डिस्टेंस के तहत राशन व मास्क बांटे गए। इस अवसर पर हरी मौर्य, हंसलाल बिंद समेत तहसील से आए कानूनगो मौजूद रहे। हलिया, भारतीय स्टेट बैंक ेशाखा हलिया की ओर से वीरपुर गांव में बीडीसी सदस्य संगम लाल मौर्य के सौजन्य से गरीबों में भोजन सामग्री वितरण किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक तूफान सिंह बघेल, अरुण कुमार, सुमित कुमार, राम दरश मौर्य व राजू मौर्य आदि मौजूद रहे।नरायनपुर, भारतीय स्टेट बैंक शाखा नरायनपुर के कर्मचारियों व समाजसेवियों ने हाजीपट्टी गांव में गरीबो के बीच लंच पैकेट बांटे। इस दौरान कमलेश यादव ,निशांत सिंह, नीरज यादव, अजय गुप्ता, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार चौधरी मौजूद रहे। जिगना, पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक के माध्यम से जिगना प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव व ग्राम प्रधान बघेड़ाकला विजय पांडेय के सहयोग से कामापुर खुर्द स्थित मुसहर बस्ती में पहुंचकर गरीबो को भोजन कराया गया।