फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bakrid festival in village areas from Akidat

अकीदत से ग्राम क्षेत्रों में मनीं बकरीद पर्व

Wed, 21 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bakrid festival in village areas from Akidat
ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद उल अजहा बकरीद का पर्व बुधवार को मनाया गया। कोविड महामारी का ख्याल रखते हुए अधिकांश लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग में घरों और मस्जिदों में नमाज अदा कर जानवरों की कुर्बानी दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के खजुरी, चेरुईराम, बरजी मुकुंदपुर,जसोवर, टेंगराही आदि क्षेत्र में बकरीद का त्योहार से मनाया गया। मस्जिदों में नमाज अदाकर लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। जिगना: विजयपुर, अकोढ़ी, बिहसड़ा, गोडसर सरपत्ती, नरोइया, जरैला, भांवा, पकरी, चितौली, गौरा, हरगढ़, कोलेपुर, भौरुपुर अजगना, नौगांव, जोपा, मिश्रपुर, सर्रोई, गैपुरा, बिरोही सहित अन्य स्थानों पर कोविड नियमों का पालन करते हुए निर्धारित संख्या में मुस्लिम धर्म गुरुओं ने मस्जिदों में नमाज अदा किया। हलिया: धमौली, परसिया खुर्द, बडौहां, मनिगढा, खम्हरिया कला, बबुरा खुर्द, सोनगढ़ा, राजुपर, महेशपुर, ड्रमंडगंज, महुगढ, पंवारी खुर्द मस्जिद में बुधवार को आपसी भाईचारे व सौहार्द के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में नमाज अदा व एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारक बाद दी। चुनार: नगर के दरगाह शरीफ, गंगेश्वर नाथ, मोची टोला, गोला बाजार आदि मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज प्रशासन द्वारा निर्धारित की गयी संख्या मुताबिक अदा की गयी। इस दौरान एसडीएम रोशनी यादव, पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव व कोतवाल गोपालजी गुप्ता इलाके में भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed