{"_id":"5f488afa2a0879369c367ac8","slug":"bahubali-mla-vijay-mishra-booked-for-threatening-purohit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, मिर्जापुर में पुरोहित से रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, मिर्जापुर में पुरोहित से रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज
Fri, 28 Aug 2020 03:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 28 Aug 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बाहुबली विधायक पर मिर्जापुर के विंध्याचल थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसमें उन पर विंध्याचल के श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व मंत्री, पुरोहित व पूर्व सभासद अवनीश मिश्रा से रंगदारी मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व मंत्री अवनीश मिश्रा ने विधायक विजय मिश्रा से जान का खतरा बताते हुए पिछले 15 दिन पूर्व आईजी, डीएम, एसपी को ज्ञापन सौंपा था। मामले में कोई कार्रवाई न होने पर अवनीश मिश्रा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित वीडियो वायरल कर विजय मिश्रा पर संगीन आरोप लगाते हुए खुद की जान को खतरा बताया।
विज्ञापन
मामले में एसपी के निर्देश पर गुरुवार की रात सीओ सिटी अजय कुमार राय ने विंध्याचल पहुंचकर मामले की जांच की। जिसके बाद देर रात विंध्याचल थाने में विधायक विजय मिश्रा के पर मुकदमा दर्ज हुआ। विंध्याचल कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि अवनीश मिश्रा की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन