फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Babita tops in 400m race

400 मीटर दौड़ में बबिता अव्वल

Sun, 23 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Babita tops in 400m race
डेढ़ौना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में शनिवार को जयपट्टी कलां न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। इसमें प्राथमिक के बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय डेढ़ौना के गौतम, 100 एवं 200 मीटर में फत्तेपुर के प्रिंस तथा 400 मीटर में कंपोजिट विद्यालय हरदी के अभय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालिका वर्ग के 50 एवं 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सहिजनी की दीपांजलि, 200 मीटर में फत्तेपुर की आयुषी एवं 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सहिजनी की काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बीईओ अरुण कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय हरदी के रितेश, 200 मीटर में फत्तेपुर के विकास पटेल, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं ऊंची कूद में भदावल के प्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में लंबी कूद में भदावल की अनीता अव्वल रहीं। इसी तरह से 100 मीटर दौड़ में औरइयां की आरती, 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय हरदी की अंजना एवं 400 मीटर दौड़ में औरइयां की बबिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अमरेश सिंह, बृजेश सिंह, त्रिलोकी पटेल, सुरेंद्र कुशवाहा, हरिशंकर सिंह, पल्लवी पटेल, रोहित सिंह, रीता भारती, कार्तिक सिंह, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed