फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Baba Aughdadani's marriage with ghost - vampire

भूत- पिशाच संग निकली बाबा औघड़दानी की बरात

Sat, 22 Feb 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Baba Aughdadani's marriage with ghost - vampire
विंध्याचल बिंदेश्वर महादेव का भव्य शिव बारात निकाली गई बरात में भूत प्रेत शामिल हुए। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले में महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को विभिन्न जगहों से शिव बरात निकाली गई। बरात में शामिल शिवगणों व भूत- पिशाच वेशधारी व अन्य को देखकर श्रद्धालुओं ने हर- हर महादेव का उद्घोष किया।
विज्ञापन

नगर के श्री पंचमुखी महादेव, धुंधीकटरा, त्रिमोहानी व बूढ़ेनाथ महादेव से शिव बरात निकाली गई। डीजे की धुन पर थिरकते हुए लोग बरात में शामिल हुए। शाम को नगर में शिव बरात ही दिखाई दे रही थी। शिवालयों में लाइटिंग के साथ ही प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। ठंडई व फलाहार का भी वितरण किया गया। विंध्याचल, मां विंध्यवासिनी मंदिर के बगल में बिंदेश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात बड़े धूमधाम के साथ ढोल ताशा व डीजे की धुन पर निकाली गई। बरात में भूत- प्रेत व बेताल वेशधारी शामिल हुए। बाबा भोलेनाथ का परछन तीर्थ पुरोहित नीलकमल भंडारी की पत्नी ने किया।
विज्ञापन

बरात मां विंध्यवासिनी मंदिर होते हुए सदर बाजार, बरतर तिराहे, बंगाली चौराहा, बावली चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा होते हुए पुराने वीआईपी मार्ग पहुंची। बरातियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। बरातियों को सभासद पति संगम लाल त्रिपाठी की ओर से बारातियों को ठंडाई स्थान वितरण किया गया पुन: बिंदेश्वर महादेव के समय भगवान भोलेनाथ का आरती उतारी गई। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक शक्ति भण्डारी एवं निलकमल भण्डारी चन्दन उपाध्याय पहलाद मिश्रा राजगिरी गोश्वामी सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से देखते हुए धाम चौकी प्रभारी रवि कांत मिश्र सहित पीएसी के जवान के साथ पुलिस भी डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से निकली भोले की बरात, खूब नाचे भक्त
जिगना। महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र मे विजयपुर बदेवरानाथ फुलवरिया बिहसडा बाजार मे शिव बारात की झांकी निकाली गई। शिव बरात मे नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, नवनीत तिवारी, राजन चौबे, शुभम् सिंह सहित काफी संख्या मे लोग नाचते गाते अबीर गुलाल लगाते चल रहे थे। बदेवरानाथ मे फुलवरिया से बारात निकल कर बाबा धाम बदेवरानाथ पहुंची। बिहसडा मे भी बारात बाजार आदि का चक्रमण करते हुए शिव मंदिर पहुंची जहां लोगों ने भब्य स्वागत किया।
चेतगंज संवाददाता के अनुसार विकास खंड कोन के अनिरुद्ध पुर पूरब पट्टी व हुसैनी पुर गांव में शिव बारात का आयोजन किया गया। जिसमें अनिरुद्ध पुर पूरा पट्टी गांव से शिव बारात चेतगंज बाजार होते हुए पकवान या होते हुए चेतगंज शिव मंदिर पर समाप्त हुई। जिसमें भगवान शंकर के रूप में बराती गधा, ऊंट व भैंसे पर बैठे हुए चेतगंज शिव मंदिर पर पहुंचे। जहां पर लोगों ने लोगों को पानी पिला कर स्वागत किया। हुसैनी पुर से निकली शिव बरात महंगूपुर होते हुए चेतगंज शिव मंदिर पर समाप्त हुई ।इस अवसर पर हुसैनी पुर के ग्राम प्रधान रामाश्रय बिंद नायाब यादव विनय पांडे जोगिंदर यादव विनय तिवारी बिहारी लाल यादव आदि लोग रहे।
कछवा: नगर मेें मनमोहक झांकियां, कलाकारों की मंत्रमुग्ध करतीं प्रस्तुतियां और शोभायात्रा के साथ आस्था का जनसैलाब उमड़ा। का नजारा ऐसा कि जो देखे भोले का दीवाना हो जाए। शिवमय माहौल में भगवान भोले भंडारी की महिमा का गुणगान करते श्रद्धालुओं का नजारा देखते ही बना।शाम चार बजे कछवा के डीह स्थित शिव मंदिर से अरबींद पांडेय, भीम सिंह के देख रेख में शोभायात्रा का विधिविधान से शुभारंभ हुआ। उधर, बजहा के बाबा बासुकि देव मंदिर से पवन सिंह, धर्मेंद्र सिंह ,राजा राम, राकेश सिंह के नेत्रित्व में शीव बारात उठा,कछवा परेड वार्ड से सुरेश यादव,नरेश यादव, सभासद संतोष यादव के नेतृत्व में शिव बारात निकली।

ड्रमंडगंज: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बेलन बरौंधा बाजार में शिव बारात निकाली गई । शिव बारात में ब्रह्मा, विष्णु, महेश, हनुमान, नारद सहित कालनेमि और विदूषक के रूप में मोटू पतलू, की मनोरम झांकी भी निकाली गई । गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बारात में सजाई गई विभिन्न देवताओं झांकी का दर्शन करने के लिए बाजारवासियों की भीड़ लगी रही । जगह-जगह लोगों ने झांकी को रोककर आरती भी उतारी । इस दौरान बरौंधा बाजार स्थित फूलचंद गुप्ता के दरवाजे पर बारात का स्वागत करने के बाद पुष्प वर्षा के बीच भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। अर्श हास्पिटल के प्रबंधक महानारायण भारती, राजकुमार, मनीष सोनी, आशीष कुमार गुप्ता, राजेश मिश्र, भोला, निरंजन पांडेय, अनिल कुमार, आयूष, पिंटू बिन्द, सहित दर्जनों लोग शामिल रहे । शिव बारात की सुरक्षा के लिए चौकी प्रभारी बरौंधा लव सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed