फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BA student hangs herself to death

बीए की छात्रा ने फंदे पर लटककर दी जान

Fri, 18 Feb 2022 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
BA student hangs herself to death
थाना क्षेत्र के तिवरियान वार्ड में बुधवार की रात को फंदे पर लटककर युवती ने जान दे दिया। सुबह वह कमरे से नहीं निकली तो परिजन कमरे के पास गए। अंदर देखा तो वह फंदे पर लटकर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतरवाया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मुन्ना कुशवाहा की पुत्री शिवानी कुशवाहा (19) बरैनी गांव स्थित सहजानंद डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। रात को वह कमरे में गई और फंदे पर लटक गई। सुबह परिजनों को जानकारी हुई। पिता मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह रात को भोजन करके अपने कमरे में सोने चली गई थी। किसी से कोई बात नहीं हुई। सुबह न उठने पर कमरे में गए तो वह धरन से लटक रहे हुक पर ऊनी दुपट्टे के सहारे लटकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि घर वालों से मिली जानकारी के अनुसार शिवानी के मामा का पुत्र एक सप्ताह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। तभी से वह भी गुमसुम रहने लगी थी। रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में जाकर सोई थी। सुबह गए तो वह फंदे पर लटकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed