फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Avatar for Ram, Anand Barasa unlimited

राम लिए अवतार, आनंद बरसा अपार

Thu, 06 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 06 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Avatar for Ram, Anand Barasa unlimited
रामनवमी शोभायात्रा

विज्ञापन
भय प्रकट कृपाला दीन दयाला। दोपहर में रामचरित मानस की यह चौपाई गूंजी तो हर ओर खुशियां छा गईं। राम जन्मोत्सव मनाने पूरा शहर सड़कोंे पर उमड़ आया। हर गली में प्रभु का जयकार गूंजने लगा। श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा गलियोंमें निकली तो हजारों लोग स्वागत करने उमड़ आए। 

श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा की ओर से नगर के संगमोहाल के हनुमान मंदिर से रामचंद्र की शोभायात्रा निकाली गई। विहिप के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री व भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव आरती कर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि  प्रभु श्रीराम राष्ट्र की आत्मा हैं और परमात्मा भी। लोकनायक भी हैं और लोकपालक भी। कार्यक्रम प्रभारी मनोज दमकल एवं संयोजक रविशंकर साहू,  विहिप जिलाध्यक्ष रामचंदर शुक्ल, आशुतोष तिवारी  यात्रा लेकर आगे बढ़ गए।  
विज्ञापन


कच्ची सड़क, तेलियागंज, डंकीनगंज, पेहटी चौराहा, घंटाघर, बसनही बाजार, धुंधी कटरा, गुड़हट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार, गणेेशगंज, भैसहिया टोला होते हुए संगमोहाल हनुमान मंदिर लौट आई।  कीर्तन मंडली जयश्री राम का घोष करती चल रही थी और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह लोगों ने प्रभु की आरती उतारी और छतों से पुष्पों की वर्षा की। अखाड़े के पहलवानों करतब दिखाए।   शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगर में करीब चार दर्जन तोरणद्वार बनाए गए  थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed