फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Attempt to snatch from the bookkeeper of petrol pump

पेट्रोल पंप के मुनीम से छिनैती का प्रयास

Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attempt to snatch from the bookkeeper of petrol pump
अहरौरा। चकिया मार्ग पर आनंदीपुर के पास स्थित मौर्या फिलिंग स्टेशन से बुधवार की दोपहर कैश लेकर बैंक जा रहे मुनीम को पियरवा पोखरा से पहले ही नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। तमंचा सटाकर बैग छीनने का प्रयास किया। मुनीम के शोर मचाने पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस बाइक बरामद कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अहरौरा-चकिया मार्ग पर आनंदी पुर गांव के पास मौर्या फीलिंग स्टेशन है। बुधवार की दोपहर पेट्रोल पंप का मुनीम राकेश त्रिपाठी सात लाख कैश बैग में लेकर सत्यानगंज स्थित इंडियन बैंक में जमा करने बाइक से जा रहा था। पीछे से ओवरटेक करके काले रंग की बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। मुनीम की बाइक की चाबी निकालकर बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया। बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों की आवाज को भांपकर मुनीम ने कहा मुंह से गमछा हटाओ, मैं दोनों को पहचान रहा हूं। इतना सुनते ही बदमाश बाइक से भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच मुनीम ने बाइक से चाबी निकाल ली। मुनीम के शोर मचाने पर लोग जुटे तो बदमाश पैदल ही भाग गए। मुनीम ने घटना की जानकारी पेट्रोल पंप संचालक के बड़े भाई पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्य को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बदमाशों की बाइक को बरामद किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि घटनाक्रम प्रथम दृष्टतया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मौके पर बरामद की गई बाइक के मालिक का पता लगा लिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed