फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Attempt to kidnap husband and wife from Scorpio in the fair

मेले में स्कार्पियो से पति-पत्नी के अपहरण का प्रयास

Wed, 21 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap husband and wife from Scorpio in the fair
विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर मेले में बुधवार की दोपहर उस समय अफरा-तहरी मच गई, जब स्कार्पियो सवार छह से सात लोग पति-पत्नी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगे। दोनों के अपहरण की सूचना पर हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर अन्य लोगों ने वाहन रोक लिया। इसके बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित तीन लोगों को पकड़ लिया। साथ ही स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया। पति-पत्नी को भी थाने लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि बकाया पैसे के मामले को लेकर स्कार्पियो सवार दोनों को लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के मेजा थाना के कूंची मेढरा गांव निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी पत्नी कंचन देवी, माता दुलासी देवी, रिश्तेदार पिंकी, जयकुमार, केशारीलाल, गब्बर शीतलाधाम विजयपुर दर्शन पूजन करने आए थे। शीतलामाता का दर्शन पूजन कर दोपहर एक बजे वापस जा रहे थे। इस दौरान गैपुरा-लालगंज मार्ग पर बूढे नाथ मंदिर के पास लालगंज की तरफ से आ रही स्कार्पियो रुकी। गाड़ी से उतरे छह लोग मनोज कुमार को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगे, तभी पत्नी कंचन ने विरोध किया तो उसे भी गाड़ी में बैठा कर चलने लगे। गाड़ी का दरवाजा बंद नही हो सका था। शोर सुन कर अन्य दर्शनार्थी पहुंच कर वाहन को घेरा तो स्कार्पियो सवार मारपीट करने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस के आते ही चार लोग भाग गए। पुलिस ने वाहन व चालक सहित तीन लोगों पकड़ा। पुलिस स्कार्पियो सवार और पति-पत्नी को गैपुरार चौकी ले गए। पूछताछ करने पर पता चला कि बकाया पैसा न देने के कारण स्कार्पियों सवार उसे ले जा रहे थे। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि स्कार्पियो सवार प्रयागराज का जिला पंचायत सदस्य है। जिन लोगों को पकड़ कर ले जा रहे थे उन लोगों ने स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य से ठगी कर डेढ़ लाख रुपये लिया था। पैसे वापस मांगने पर नहीं दे रहे थे। मेले में वह दिखाई दिया तो उसे पकड़ कर गाड़ी में बैठा रहे थे। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed