फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ate from the tractor overturns death of father and son , nine injured

खाईं में ट्रैक्टर पलटने से पिता-पुत्र की मौत, नौ घायल

Wed, 10 Jun 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Wed, 10 Jun 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ate from the tractor overturns death of father and son , nine injured
पुलिस से बचने के चक्कर में भाग रहा ट्रैक्टर मंगलवार की भोर में बकहर नदी के किनारे खाईं में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 हालांकि घायलों को मौके से हटा-बढ़ा दिया गया। इस मामले में जहां पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई घायल ही नहीं हुआ, वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के लोग घायलों को उठा ले गए ताकि कोई अवैध खनन की शिकायत न कर दे।
विज्ञापन



जुडि़या पहाड़ी पर सोमवार की रात गिट्टी का अवैध खनन हो रहा था। एक ट्रैक्कर चालक कुछ मजदूरों के साथ गिट्टी लादकर कलवारी रैकरा मार्ग पर गिरा रहा था।

अवैध खनन की जानकारी मिलने पर पुलिस भी जुडि़या पहाड़ी पहुुंच गई। पुलिस को पीछे लगा देख ट्रैक्टर चालक गिट्टी गिराकर तेज रफ्तार से भागने लगा। इसी बीच कठहवा फर्म के पास पहुंचते ही संतुलन बिगड़ जाने से ट्रैक्टर ट्राली समेत खाईं में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में गरीब बिंद (50) और उसके पुत्र ओम प्रकाश की ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि मजदूर रामनारायन, सीताराम, अमर बहादुर, अशोक, बिंदु, रेनू, रजवंती, सरस्वती समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


ग्रामीणों की मानें तो ट्रैक्टर पलटते ही पीछा कर रही पुलिस दबे पांव वापस हो गई। उधर, जब घटना की जानकारी ट्रैक्टर मालिक को हुई तो वह भी घटनास्थल पर पहुंचा। उसने जेसीबी से ट्रैक्टर हटवाकर पिता-पुत्र का शव बाहर निकलवाया।

इसके बाद वह दोनों शव अपने वाहन में लदवाकर घोरावल के टेढ़ थाना क्षेत्र के नौगढ़वा स्थित उनके गांव पहुंचाकर भाग निकला। गांव में गाड़ी की आवाज सुनकर बाहर निकले परिवार के लोग ओम प्रकाश एवं गरीब बिंद की लाश देखकर हैरान हो गए।

इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान के साथ शव को ले जाकर थाने के गेट के सामने जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मृतक की पत्नी ने ट्रैक्टर मालिक समेत अन्य दोषियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वह मामला रफा-दफा करने के प्रयास में थी।


 पुलिस के इस रवैये से ग्रामीण नाराज हो गए। उनका गुस्सा देख पुलिस ने बोलकर तहरीर लिखवाकर ले ली लेकिन फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया।

उधर, जब इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज यादव से पूछा गया तो उनका कहना था कि जहां दुर्घटना हुई, वहां पुलिस गई ही नहीं थी। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed