फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   At the behest of the mining mafia threw stones at officers

खनन माफिया के इशारे पर अफसरों पर पथराव

Sat, 10 Jan 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 10 Jan 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
At the behest of the mining mafia threw stones at officers

विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में जांच के लिए गई खजिन विभाग की टीम पर खनन माफिया के लोगों ने पथराव कर दिया। अफसरों ने वहां से भागकर जान बचाई।

 खनन विभाग के सर्वेयर रामसुरेश व प्रकाश श्रीवास्तव गुरुवार शाम पुलिस के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में अवैध खनन की जांच करने गए थे।

इसकी भनक लगने पर खनन माफिया के लोगाें ने दोनों अफसरों को घेर लिया और पत्थरबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए किसी तरह खेताें के रास्ते  अधिकारियाें को वहा से निकाला।
विज्ञापन


 सर्वेयर रामसुरेश ने बताया कि अज्ञात लोगाें के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और हमला करने की तहरीर दी जाएगी। जल्द फोर्स के साथ छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 वहीं शुक्रवार को सर्वेयर राम सुरेश देवरिया गांव में मिट्टी को अवैध तरीके से खोदकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया। जबकि बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़कर सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed