फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Assistant Professor of BHU South Campus commited suicide after hanged himself in mirzapur

मिर्जापुरः बीएचयू साउथ कैंपस के असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

Mon, 05 Jul 2021 05:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Jul 2021 05:06 PM IST
सार

बीएचयू साउथ कैंपस के असिस्टेंट प्रोफेसर 40 वर्षीय जावेद आलम शेख  सोमवार सुबह ऑनलाइन क्लास लिया। दोपहर में खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा ली। दरवाजा बंद होने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो वे फंदे पर लटक रहे थे। 

विज्ञापन
Assistant Professor of BHU South Campus commited suicide after hanged himself in mirzapur
फांसी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित मकान में बीएचयू साउथ कैंपस के असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगा ली। किसी तरह परिजनों ने दरवाजा खोलकर फंदे से उतारकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय जावेद आलम शेख बरकच्छा स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र द्वारा संचालित  प्रोफेशनल कोर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। वह रिटेल एवं लॉजिस्टिक मैनेजमेंट की क्लास लेते थे। कोरोना  के चलते कॉलेज बंद होने के कारण वह घर से ऑनलाइन क्लास लेते थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह ऑनलाइन क्लास लेने के बाद किसी कारणवश उन्होंने अपने कमरे में खुद को फंदे से लटका लिया। दरवाजा बंद होने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो वे फंदे पर लटक रहे थे। दरवाजा तोड़कर परिजन उन्हें उपचार के लिए आननफानन अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed