{"_id":"60e2eec08ebc3ebf550ddc75","slug":"assistant-professor-of-bhu-south-campus-commited-suicide-after-hanged-himself-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः बीएचयू साउथ कैंपस के असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः बीएचयू साउथ कैंपस के असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम
Mon, 05 Jul 2021 05:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 05 Jul 2021 05:06 PM IST
सार
बीएचयू साउथ कैंपस के असिस्टेंट प्रोफेसर 40 वर्षीय जावेद आलम शेख सोमवार सुबह ऑनलाइन क्लास लिया। दोपहर में खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा ली। दरवाजा बंद होने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो वे फंदे पर लटक रहे थे।
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित मकान में बीएचयू साउथ कैंपस के असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगा ली। किसी तरह परिजनों ने दरवाजा खोलकर फंदे से उतारकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय जावेद आलम शेख बरकच्छा स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र द्वारा संचालित प्रोफेशनल कोर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। वह रिटेल एवं लॉजिस्टिक मैनेजमेंट की क्लास लेते थे। कोरोना के चलते कॉलेज बंद होने के कारण वह घर से ऑनलाइन क्लास लेते थे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह ऑनलाइन क्लास लेने के बाद किसी कारणवश उन्होंने अपने कमरे में खुद को फंदे से लटका लिया। दरवाजा बंद होने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो वे फंदे पर लटक रहे थे। दरवाजा तोड़कर परिजन उन्हें उपचार के लिए आननफानन अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन