फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Assistance in export of brass products with the help of banks

बैंको के सहयोग से पीतल उत्पादों के निर्यात में मिलेगी सहायता

Fri, 10 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Assistance in export of brass products with the help of banks
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में बृहस्पतिवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने की श्रृंखला में सिडबी, एक्जिम बैंक के सहयोग से उभरते सितारे थीम पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर कालीन, दरी एवं पीतल के बर्तन का अच्छा कार्य व निर्यात है। बैंकों के सहयोग से निर्यात को काफी सहायता मिलेगी और इसके अलावा कृषि के क्षेत्र में निर्यात को बढ़ाने में भी सहयोग मिलेगा। उन्होंने कृषि एवं औद्यानिक क्षेत्र में उत्पादित होने वाली फसलों जैसे ड्रैगन फ्रूट, टमाटर, हरी मिर्च, केला जैसे उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कहा। सिडबी के मो. जफर ने अपनी योजनाओं के साथ बताया कि उभरते सितारे फरवरी 2020 में ऐसी निर्यातक इकाईयों को सुविधा प्रदान करने के लिये संचालन किया गया था। जिसके द्वारा अभी निर्यात प्रारंभ किया गया हैं। इंडिया एक्जिम बैंक के धर्मेंद्र सचान ने अपनी योजनाओं के साथ जानकारी दी कि बैंक न सिर्फ वित्त पोषण बल्कि हस्त शिल्पियों तथा स्वयं सहायता समूह के लिये सलाहकार के रूप में भी कार्य करता है। सेमिनार में परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय मिश्रा, उपायुक्त श्रम रोजगार मो. नफीस, सुनील कुमार शाखा प्रबंधक ईसीजीसी, जगदीश डीजीएफटी के अलावा जिले के कालीन एवं पीतल बर्तन के निर्यातक उपस्थित रहे। उपायुक्त उद्योग बीके चौधरी ने निर्यातकों से आग्रह करते हुए कहा कि निर्यात के संबंध में बहुत सारी सुविधाएं सरकार द्वारा दी जा रही हैं। उसका लाभ अधिक से अधिक उठाएं। सेमिनार में निर्यातकों तथा संबंधित बैंक के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए सेमिनार का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed