मिर्जापुर। पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर सार्वजनिक स्थानों व स्कूल, कॉलेजों में छात्राें को जागरूक किया गया। निबंध प्रतियोगिता में आशुतोष तिवारी प्रथम, चित्रकला प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम और भाषण प्रतियोगिता में अखिलेश सिंह प्रथम रहे। जनपदीय पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों, आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों द्वारा नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया। जनपदीय पुलिस व मद्यनिषेध विभाग वाराणसी द्वारा जुबली इंटर कॉलेज मीरजापुर में नशामुक्ति अभियान के तहत भाषण निबंध चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर कोतवाल नीरज पाठक, क्षेत्रीय मद्यनिषेधअधिकारी वाराणसी राकेश रोशन, प्रधानाचार्य राधाकांत त्रिपाठी, गणेश नारायण शुक्ला आदि रहे।