{"_id":"574205bc4f1c1b164d6908f0","slug":"as-witness-the-fire-made-for-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्नि को साक्षी मान कर एक दूजे के हुए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्नि को साक्षी मान कर एक दूजे के हुए
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Mon, 23 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
अग्नि को साक्षी मान कर एक दूजे के हुए
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड सिटी के सिरसी गहरवार गांव में शनिवार की शाम आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान अग्नि को साक्षी मानकर 51 जोड़े एक दूजे के हुए। महाराणा प्रताप सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह के दौरान 51 मंडप में 51 ब्राम्हणों ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मंत्रोच्चार के बीच 51 जोड़ों का विवाह कराया।
विवाह उपरांत समस्त जोड़ाें को आशीर्वाद सहित उपहार प्रदान कर विदाई किया गया।
महाराणा प्रताप सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान 51 जोड़ों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई। वैवाहिक समारोह के दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 51 भव्य मंडप में 51 ब्राम्हणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 जोड़ों की हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपादित कराया।
समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल की बिजली की रोशनी से की गई सजावट की छटा देखते ही बन रही थी। सामूहिक विवाह के दौरान मंडप में बैठी महिलाएं मंगलगीत गाने में मशगूल रहीं। विवाह उपरंात सभी जोड़ों को घर-गृहस्थी के सामन सहित जेवरात, पलंग, आलमारी, टीवी, परिधान सहित कई अन्य वस्तुए उपहार स्वरूप भेंटकर विदाई की गई।
विज्ञापन
वैवाहिक समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री ठाकुर जयदीप सिंह ने किया। सामूहिक विवाह समारोह के दौरान पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, सांसद अनुप्रिया पटेल, केदार नाथ सिंह, रीता सिंह, एमएलसी चेत नारायण सिंह रहे। कार्यक्रम के संयोजक सभाजीत सिंह रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ाें को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्य रूप से संजय सिंह गहरवार, बृजभूषण सिंह, इंद्र कुमार सिंह, गंगा सागर दूबे, रविंद्र सिंह, राम बहाल सिंह, वीेरेंद्र सिंह आदि रहे।