फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Aroused was in town welcome

श्रद्धा के स्वागत में उमड़ा शहर

Mon, 05 Sep 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 05 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aroused was in town welcome
जलपरी
विंध्य दरबार क्षेत्र रविवार को पूरे दिन जल परी श्रद्धा शुक्ला के नाम से गूंजता रहा। रविवार को सायं चार बजे विंध्याचल के पक्काघाट से माता की ओढ़नी को सिर माथे से लगा कर श्रद्धा ने अगले पड़ाव मिर्जापुर के कचहरी घाट के लिए प्रस्थान किया तो उसकी हौसला आफजाई के लिए हुजूम उमड़ पड़ा था। गंगा में तैरती श्रद्धा हाथ उठा कर अभिवादन करती आगे बढ़ती गई। सायं सात बजे के करीब  कचहरी घाट पर पहुंची तो पूरा इलाका हर्ष ध्वनि से गूंज उठा।
विज्ञापन



श्रद्धा ने सायंकाल चार बजे पक्काघाट से आगे की यात्रा शुरू की। उसके स्वागत के लिए लोगों का रेला उमड़ पड़ा था। दीवानघाट, कंतित घाट, ओझला पुल, लल्लाघाट, नारघाट, संकठाघाट, पक्काघाट, दाऊजी घाट, बदलीघाट, बरियाघाट एवं कचहरीघाट हर जगह लोग जल परी का स्वागत करने के जुट गए थे। गंगा में जैसे-जैसे श्रद्धा का काफिला बढ़ रहा था, स्थानीय लोगों की नावें उसमें जुड़ती जा रही थी। पक्का घाट  से आगे यह संख्या सौ के पार हो गई। विंध्याचल के पक्काघाट पर मिट्ठू मिश्र के नेतृत्व में भीड़ ‘श्रद्धा बेटी को मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद’ तथा ‘काशी विश्वनाथ का दम बोलो हर हर बम बम बोलो’ से पूरा पक्काघाट गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


गोताखोर राजकुमार श्रीमाली उसके साथ विंध्याचल से कचहरी घाट तक उसका उत्साह बढ़ाते रहे। जगह-जगह उसके स्वागत को भीड़ उमड़ी। कचहरी घाट पर पहुंचने के बाद श्रद्धा का पड़ाव हो गया और सोमवार को सुबह वह अगले पड़ाव वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। श्रद्धा के साथ तैराक राहुल सैनी और मोहित निषाद  एवं एक चिकित्सक सहित 11 सदस्यीय टीम भी चल रही है। श्रद्धा ने कहा कि दादा मुन्नू लाल की प्रेरणा से वह इस कठिन लक्ष्य पर निकली है और उसे पूरा करके ही दम लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed