{"_id":"7f8e675f17d4459c8df373f07d436e7a","slug":"arms-dealer-nabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 पिस्टल के साथ तीन असलहा तस्कर फंदे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 पिस्टल के साथ तीन असलहा तस्कर फंदे में
मिर्जापुर (ब्यूरो)।
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच एवं कटरा कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम रोडवेज बस स्टैंड के पास से अंतर प्रांतीय गिरोह के तीन सदस्यों को आठ पिस्टल और एक मैंगजीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि आगामी पंचायत चुनाव में अशांति फैलाने के लिए ये हथियार बदमाशों को बेचने लाए गए थे। उन्होंने उन बदमाशों के नाम भी बताए जिन्हें हथियार देने थे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। पकड़े गए बदमाशों में एक जौनपुर और दो प्रतापगढ़ के निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि पंचायत चुनाव में अशांति फैलाने के लिए तस्करों का गिरोह असलहा लेकर जिले में सप्लाई करने आने वाला है। उन्हें पकड़ने के लिए एसपी सिटी अजय सिंह एवं सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच के प्रभारी विजय प्रताप सिंह एवं कटरा कोतवाली के थानाध्यक्ष डीपी शुक्ला को लगाया गया था। चार दिनों से टीम सुराग लगा रही थी।