{"_id":"6148d7e28ebc3e3ee67ebc1f","slug":"area-developed-with-rs-850-crore-mirzapur-news-vns6127590100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़िहान: 850 करोड़ रुपये से हुआ क्षेत्र का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़िहान: 850 करोड़ रुपये से हुआ क्षेत्र का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विभिन्न योजना अंतर्गत हुए विकास कार्यों को ब्लॉक मुख्यालय सभागार में सोमवार को स्थानीय पत्रकारों से सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में खुद के विधान सभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो को गिनाया।
उर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि साढे 4 वर्षों में 850 करोड़ रुपये से विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यकराया गया है। जो उन्होंने मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग, विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छता, सामुदायिक शौचालय, छात्रवृत्ति योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ योजना, अनुसूचित जाति उत्पीड़न योजना, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पारदर्शी किसान सेवा योजना, फसल ऋण माफी योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खाद्यान्न योजना, अंत्येष्टि स्थल निर्माण योजना, पंचायत भवन इत्यादि योजनाओं में 850 करोड़ से ऊपर का केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास की गंगा बहायी गयी है। क्षेत्र में हो रहे विद्युत कटौती को लेकर पत्रकारों के पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा पहले की अपेक्षा इस समय विद्युत काफी अच्छा है। आज गांवो को 18 घंटे बिजली मिल रही है। जल्द ही विद्युत कटौती खत्म कर दी जाएगी। सड़कों की बदहाली स्थिति पर उन्होंने कहा एक-दो माह के अंदर हर क्षेत्रों में सड़कें गड्ढा मुक्त होंगे।