फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Are the administrators not visible even in the block headquarters in the villages

गांवों में क्या ब्लाक मुख्यालयों पर भी नहीं दिखते प्रशासक

Thu, 25 Feb 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Are the administrators not visible even in the block headquarters in the villages
जमालपुर। विकास खंड में पंचायत भवन निर्माण के लिए करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सभी पंचायत भवनों का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर डीपीआरओ का आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड के 21 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष में मनरेगा से 17 ग्राम पंचायतों में और आरजेएस योजना से चार ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन अधूरे पड़े हैं। जितनी धनराशि खर्च हुई, उस हिसाब से अभी तक अधिकांश का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। क्षेत्र के आरजेएस योजना से रघुनाथपुर, डेहरी, डोमरी, दादो एवं मनरेगा से सिकंदरपुर, सहिजनी कला खुर्द, मदनपुरा, फत्तेपुर, बरीसलाहपुर, रामपुर, बिक्सी, सकरौड़ी, जफराबाद, भडेवल, सुरहा, जमालपुर बरईपुर, जमालपुर मिल्की, श्रुतिहार, करजी, अचीतपुर एवं बरईपुर ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का कार्य कराया जा रहा है। अधिकांश गांवों के पंचायत भवन अधूरे हैं। निर्वतमान गाम प्रधानों की मानें तो गांवों के लिए तैनात प्रशासक भी गांव आने को कौन कहे ब्लाक मुख्यालय पर भी नहीं देखे जाते हैं। जिसके कारण विकास कार्य प्रभावित हैं। एडीओ पंचायत केके सिंह का कहना है कि अभी धनराशि नहीं आई है। इसलिए कुछ पंचायत भवनों के निर्माण में दिक्कत आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed