{"_id":"73e63065116c8965d011bd341720e616","slug":"appointments-to-the-letter-demonstrated-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र के लिए शिक्षामित्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र के लिए शिक्षामित्रों का प्रदर्शन
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
Updated Thu, 28 May 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों का नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर आखिरकार बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दिन भर धरना प्रदर्शन के बावजूद बीएसए या किसी अन्य अधिकारी के नहीं आने पर नाराजगी जताई।
जिलाध्यक्ष अजयधर दूबे ने कहा कि द्वितीय चरण के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया विगत दो माह से चल रही है। शिक्षामित्रों के समायोजन में अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षकों के 676 पद रिक्त हैं, वहीं 666 पद शिक्षकों के पदोन्नति से रिक्त होने से कुल 1342 रिक्तियां जिले में हैं। जबकि नगर के शिक्षामित्रों को नगर पालिका में ही समायोजित करने से पदों की समस्या स्वत: समाप्त हो जाएगी।
दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया द्वारा 26 मई को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना था। लेकिन ऐन मौके पर बीएसए डा. पारसनाथ द्वारा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। जिससे शिक्षामित्रों में रोष व्याप्त है। शिक्षामित्रों को जब तक नियुक्ति पत्र वितरण नहीं किया जाता है, धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
आदिशंकर दूबे ने कहा कि विगत दिनों जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर महिला और विकलांग शिक्षामित्रोें से विद्यालयों का विकल्प पत्र भरवाया गया था। धरना के दौरान रामदेव यादव, संदीप शर्मा, बृजेश सिंह, राजेश मिश्रा, अशोक यादव, सोनू यादव, मनोज दूबे, अनीता, संजिता सिंह, विजयलक्ष्मी, रेनू, साधना, लल्लू, राजेश दूबे आदि शिक्षामित्र शामिल रहे।