फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Apply immediately pay scale

ई वन पे स्केल तत्काल करें लागू

Thu, 08 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 08 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Apply immediately pay scale
धरने का नेतृत्व बुधवार को बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव नागेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने ई वन पे स्केल को तत्काल लागू करने और अनुकंपा आधारित नियुक्तियों में आने वाली कठिनाईयों को दूर करने की भी मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को कर्मचारी मांगों को लेकर बीएसएनएल कार्यालय पर जमा हुए आैर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सरकार को मांगों को नजरंदाज करना महंगा पड़ेगा। 
विज्ञापन


एसएनईएआई के अध्यक्ष एमएच उस्मानी ने धरने के दौरान नान एक्जीक्यूटिव कैडर्स स्टाफ की नई भर्ती, बकाया, टीएसएम्ज, कैजुअल लेवरर्स का नियमितीकरण आदि करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरेंद्रधर दूबे ने कहा कि एनईपीपी को लागू करने में प्रबंधन द्वारा पैदा की गई परेशानियाें का हल निकाला जाए। आरपी ओझा ने मांग किया गया कि एलटीसी, लीव एनकैशमेंट और चिकित्सा भत्ते की बहाली किया जाए।

कर्मचारियों के हित में यह आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि वह अपने हक की आवाज उठा रहे हैं। उनकी मांग जायज है और सरकार को उसे सुनना चाहिए। चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। उनका आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। 


इस दौरान जिला सचिव नागेंद्र सिंह सहित नरेश वर्मा, सुरेश चंद्र बिंद, आरपी ओझा, मानसिंह पटेल, राजेश पाल, जयशंकर पांडेय, रमेश पाठक, त्रिभुवन, दिनेश तिवारी, रामलौटन, खुनखुन राम, दिनेश मौर्य, शमीम जंग खां, रीता देवी, अनुसूईया देवी, पुष्पा देवी, अमरनाथ मालवीय उमाशंकर सहित काफी संख्या में बीएसएनएल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed