फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Appeal against oppression by the administration

जुल्म के खिलाफ प्रशासन से गुहार

Tue, 20 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 20 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Appeal against oppression by the administration
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन मिर्जापुर के तत्वावधान में सोमवार को आदिवासियाें ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारी उनके मड़हे और मकान को गिराने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे वह लोग इस हाड़कपाऊ ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हैं। आदिवासियाें ने जिला प्रशासन को पत्रक सौंपकर वनाधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


आदिवासियाें ने कहा कि वनाधिकार अधिनियम के तहत हमलोग जंगलाें में बसे हुए हैं। जिनके मकान को वन विभाग के अधिकारी इन दिनाें उजाड़ने में लगे हुए हैं।

 विरोध जताने पर विभागीय अधिकारी उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दे रहे हैं। अभी अमोई बीट के जंगल में बसे आदिवासियाें पर विभागीय अधिकारी जुल्म ढा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासियाें ने फर्जी मुकदमे को हटाने व दोषी लोगाें पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान अनुज प्रताप सिंह, शिव कुमार, चिंता देवी, ललई यादव, अरविंद कुमार, शोभनाथ, हरी, रजवंती, फूलमनी, मन्नी देवी, शंभू, कैलाश, राम सजीवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed