फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Another youth injured in a road accident also died

सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत

Sun, 23 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Another youth injured in a road accident also died
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्जनीपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दूसरे युवक की शुक्रवार को देर रात ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रात में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

महेशपुर निवासी सालिक उर्फ राजू (26) पुत्र सियाराम व कयूम (28) शुक्रवार की शाम एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान दुर्जनीपुर गांव के पास पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप का अगला टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित हो गई। उसी दौरान बाइक सवार दोनों युवक पिकअप की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल युवकों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सक ने सालिक उर्फ राजू मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल कयूम खां को मंडलीय अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान कयूम की मौत हो गई। एक ही गांव के निवासी दो युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed