फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ANM center are desecrated

बदहाल हैं एएनएम सेंटर

Sat, 11 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 11 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
ANM center are desecrated
उपेक्षा का शिकार बना कोन ब्लाक के लखनपुर का एएनएम सेंटर। - फोटो : mirzapur
जिले के 251 एएनएम सेंटर की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। कही सुविधा नहीं है तो कहीं भवन नहीं है। वहीं अधिकांश स्थानों पर तो एएनएम ही नहीं जाती हैं। कभी कभार पहुंच गईं तो महिलाओं के आने पर उन्हें जिले पर रेफर कर दिया जाता है। 
विज्ञापन



बता दें कि शासन ने जनपद के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को प्रसव तथा इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े इसके लिए गांव के नजदीक ही या गांव में एएनएम सेंटर खोलवाया है। वर्तमान समय में मिर्जापुर जनपद में कुल 251 उपस्वास्थ्य केंद्र हैं।
विज्ञापन



जिसमें गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराने से लेकर उनके टीकाकरण तक की सुविधा है, लेकिन एएनएम के आए दिन गायब रहने के चलते अधिकांश महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाता है। स्थिति यह हो गई हैं कि ग्रामीण इलाकों में एएनएम जाती ही नहीं, जाती भी हैं तो खानापूर्ति करते हुए गर्भवती महिलाओं का इलाज करने की बजाय उन्हें जिले पर रेफर कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले के पूर्वी सीमा पर स्थित धारा और बरी सेंटर का भवन जर्जर है। यहां एएनएम डर के मारे नहीं जाती हैं कि कब भवन न गिर जाय। एएनएम सीएचसी पर ही ड्यूटी देती हैं। यहीं से दवाएं लेकर गांवों में जाती हैं और जरूरतमंद महिलाओं के बीच वितरण किया जाता है।



पिड़खिर में भवन बना हुआ है तो चहारदीवारी नही है। जमालपुर ब्लाक  के करजी गांव में बना एएनएनएम सेंटर की छत बारिश में चूने लगती है। दरवाजे खिड़कियां टूटी हुई हैं। यहां पानी की भी व्यवस्था नही है। सिंकदरपुर गांव में बना एएनएम सेंटर का भवन विभाग को हैंडओवर ही नहीं किया गया और ढह भी गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed