फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anger over power cuts chips

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

Wed, 13 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Wed, 13 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Anger over power cuts chips
मनमानी बिजली कटौती से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिजली विभाग के एक्सईएन का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप था कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते अघोषित बिजली कटौती हो रही है। यदि क्षेत्र में कोई खराबी हो जाती है तो उसे दुरुस्त करने में कई घंटे लग जाते हैं। बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो क्षेत्रीय लोगों के साथ एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने कहा कि विभाग ने बिजली के आने, जाने के लिए विभाग ने समय निर्धारित किया है। मगर अधिकारियों की लापरवाही के चलते रोस्टरिंग कोई मतलब नहीं रह गया है।
विज्ञापन


मनमाने तरीके से बिजली उपकेंद्र से कटौती की जाती है। यदि कोई उपभोक्ता फोन कर बिजली कटने के बारे में जानकारी पूछता है तो उसे स्पष्ट जवाब नहीं मिलता है। अधिक दबाव बनाने पर दूसरे क्षेत्र में खराबी होने की बात कहते हैं। मगर हकीकत कुछ और होता है। इससे लोगों का जनजीवन, व्यवसाय और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरों को 20 घंटे बिजली देने का निर्देश दिया गया है, लेकिन दस घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल कुमार ने कहा कि बिजली विभाग अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद करें। रात में बिजली कटौती से चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इस दौरान दिवाकर, संजय यादव, अमित सिंह चंदेल, सौरभ श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, गौरव श्रीवास्तव, नयन सिंह, रुद्रेश प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed