फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anant Aggarwal got first place in Frog Race

Mirzapur News: फ्रॉग रेस में अनंत अग्रवाल को पहला स्थान मिला

Mon, 15 Sep 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Anant Aggarwal got first place in Frog Race
श्री अग्रवाल नवयुवक समिति की तरफ से आयोजित फ्राग रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।-सोशल
मिर्जापुर। श्रीअग्रवाल नवयुवक समिति की ओर से रविवार को बेलतर स्थित अग्रसेन भवन में फ्रॉग रेस व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फ्रॉग रेस में 3 से 5 वर्ष तक, चित्रकला प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में 10 से 16 वर्ष तक के ऊपर के प्रतिभागियों ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आए जजों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिए प्रतिभागियों का चयन किया। फ्रॉग रेस में सात बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें अनंत अग्रवाल प्रथम, आद्विक अग्रवाल द्वितीय व स्तुति अग्रवाल तृतीय रहीं। चित्रकला वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में 60 बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्रत्यक्षा अग्रवाल प्रथम, नित्या अग्रवाल द्वितीय व आराही अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। समिति के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने बताया अग्रसेन महाराज की जयंती सप्ताह के अंतिम दिन 21 सितंबर को विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस दौरान सचिव अक्षय कृष्ण गर्ग, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, महिला मंच की अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, सचिव राखी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अर्पित गोयल, शरद गोयल, विशाल गोयल, नमित अग्रवाल, नमन मित्तल, नितेश अग्रवाल के अलावा प्रायोजकों संयोजक मोहित अग्रवाल, सजल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रचना अग्रवाल, रूबी अग्रवाल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed